Ghibli Art क्या है?और यह क्यों खास है? यह 2025 में ही ट्रेड क्यों है?

एक अनोखी दुनिया की झलक: जब भी हम किसी एनीमेशन या  कला की बात कर रहे हो, तो वहां Studio Ghibli का नाम सबसे पहले आएगा। Studio Ghibli, जिसे Hayao Miyazaki तथा Isao Takahata ने 1985 में स्थापित किया था यह अपनी यह अपनी अनूठी कला शैली तथा जादुई कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। Ghibli Art केवल भरपूर खूबसूरत दृश्यों से ही नहीं होती बल्कि यह दर्शकों को एक अलग ही  दुनिया में ले जाती है। यहाँ पर हम Ghibli Art की विशेषताओं उसकी शैली तथा उसके प्रभावों पर कुछ चर्चा करेंगे।

Ghibli Art Image

Ghibli Art की विशेषता

Ghibli Art को विशेष बनाने के लिए यहां पर कुछ मुख्य तत्व दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं-

हाथों के द्वारा बनाई गई कला

Studio Ghibli की अधिकतर फिल्मों में हाथ से बनाए गए एनीमेशन का ही प्रयोग किया गया है। आजकल तो डिजिटल एनिमेशन का दौर चल रहा है, जबकि Ghibli Studio हमेशा अपनी फिल्मों में हाथ से बनाए गए व पेंट किए गए बैकग्राउंड तथा पात्रों का ही प्रयोग करता है, जिससे इनके दृश्य अधिक प्राकृतिक तथा आकर्षक व मनमोहक लगते हैं।

हाथों से बनाई गयी ghibli image

रंगों का संयोजन

Ghibli की फिल्मों में रंगों को बेहद खूबसूरत तरीके से प्रयोग किया जाता है। फ्रेम को पेंटिंग की तरह दिखाया जाता है जो की रहता है जिसमें गहने तथा हल्के रंगों को मिलाकर बनाया जाता है। फिल्म के भावनात्मक पहलुओं को व्यक्त करने के लिए रंगों का शानदार तरीके से उपयोग किया जाता है।

Ghibli Art में पर्यावरण एवं प्रकृति का महत्व

Studio Ghibli के अनेक फिल्मों में प्रकृति को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जैसे "princess mononoke" में गहरी एवं रहस्यमय अद्भुत वन दिखाए गए हैं, "My Neighbor Totoro" में हरे भरे जंगल को, Ghibli art में प्रकृति को एक जीवंत तरीके से दर्शाया गया है।

Ghibli Art के स्टाइल्स

Ghibli art को जानने व पहचानने के लिए उसकी अनोखी शैली को समझना अति आवश्यक है। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्न हैं-

पत्रों की कोमलता व अभिव्यक्तियां

Ghibli की फिल्में भावनात्मक होती है जिसमें गहरी भावनाएं छिपी होती है, जो उनकी आंखों, चेहरे की झलकियों तथा हलचल से स्पष्ट पता चलता है। यह इन पत्रों की कोमलता को जीवंत बनता है तथा दर्शकों को इसे भावनात्मक रूप से जोड़ता है। 

बैकग्राउंड एवं वातावरण

Ghibli art की फिल्मों के हर दृश्य में विस्तृत तरीके से बैकग्राउंड होते हैं। चाहे वह किसी छोटे गांव का दृश्य दर्शाया गया हो या किसी जादूई शहर का, इसमें सभी स्थानों तथा उन सभी चीजों को बारीकी से दर्शाया जाता है जिससे दर्शक उसमें डूब जाते हैं और यह किसी कलाकृति से कम नहीं लगते हैं।

जल तथा बादल का अनूठा चित्रण

Ghibli art में जल तथा बादलों को बेहद खूबसूरती तरीके से दर्शाया जाता है। "The wind rises" फिल्म में बादलों की खूबसूरती हो या "ponyo" फिल्म में समुद्र का दृश्य सभी में एक अलग ही तरीके की गहराईयां देखने को मिलती है।

Ghibli art के प्रभाव

यह केवल जापान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर प्रभाव डाल चुका है और इसके प्रभाव से लोग बहुत ही मनमोहक हो रहे हैं और इसका खूब प्रयोग कर रहे हैं यहां पर इसकी कुछ मुख्य प्रेरणा दी गई है जो इस प्रकार है-

कला तथा एनीमेशन का दुनिया में योगदान

इसकी कला ने पूरे एनीमेशन जगत को प्रभावित किया हुआ है। अनेकों कलाकार तथा एनिमेटर studio ghibli की शैली से प्रभावित होकर अपनी कला को विकसित कर रहे हैं। 

फैशन तथा डिजाइनों पर प्रभाव

इस समय कई फैशन डिजाइनर और ग्राफिक आर्टिस्ट ghibli art से प्रेरणा लेकर अपना डिजाइन बना रहे हैं।फैंसी कपड़ों तथा एक्सेसरीज में studio ghibli के थीम देखने को मिल रहे हैं।

पर्यावरण जागरूकता

Ghibli की कई फिल्में पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के आधार पर केंद्रित होती है। "Princess mononoke" जैसी फिल्मों में हमें प्रकृति तथा मानव के मध्य संबंध को समझने व जानने में मदद करती है।

Ghibli Art की प्रसिद्ध फिल्में

यदि आप आप studio ghibli की कला को देखना चाहते हैं; तो इन फिल्मों को अवश्य देखें-

My Neighbor Totoro(1988)- दो बहनों व जादुई प्राणी की कहानी। 

Princess mononoke(1997)- मानव तथा प्रकृति के संघर्ष पर आधारित अद्भुत फिल्म।

Spirited Away(2001)- एक जादुई दुनिया में खोई हुई बच्ची की कहानी।

Howl's Moving Castle(2004)- जादू एवं प्रेम की अनोखी कहानी।

Ponyo(2008)- समुद्र में समुद्र में रहने वाली एक छोटी मछली की कहानी।

Ghibli Art की प्रसिद्ध फिल्में

निष्कर्ष

Ghibli Art सिर्फ एनीमेशन स्टाइल ही नहीं, बल्कि यह एक कला का रूप है जो हमें भावनाओं, प्रकृति तथा जादुई दुनिया से जोड़ती है। Studio Ghibli की फिल्में और उनकी कला शैली हम दर्शकों को एक नई दुनिया की ओर ले जाती है, जहां के हर दृश्य खूबसूरत पेंटिंग के जैसे लगते हैं। अगर आप कला और एनिमेशन के प्रेमी हैं, तो ghibli art आपके लिए अद्भुत प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

SEO क्या है? इसे कैसे करें तथा इसके उपयोग-

What is Digital Marketing?-डिजिटल मार्केटिंग क्या है?

AGI क्या है? AGI और ANI में अंतर तथा इसके लाभ व हानि